चौमूं हाईवे पर कोहरे का कहर, बड़ा हादसा टला, एक के बाद एक साथ चार वाहन आपस में भिड़े

चौमूं हाईवे पर कोहरे का कहर, बड़ा हादसा टला, एक के बाद एक साथ चार वाहन आपस में भिड़े

चौमूं: जयपुर के चौमूं हाईवे पर कोहरे का कहर दिखाई दिया. बड़ा हादसा टल गया. NH-52 चिरमी होटल के पास एक के बाद एक साथ चार वाहन आपस में भिड़ गए. चौमूं NH-52 हाईवे पर देर रात को हादसा हुआ. 

घना कोहरा होने से हाईवे पर विजिबिलिटी बेहद कम रही. चारे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली दो कारों से भिड़ती हुई पेड़ से जा टकराई. हादसे के दौरान पेड़ टूट गया.

गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हुआ. कुछ देर यातायात बाधित रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया.  वाहनों में सवार लोगों के मामूली चोट आई.

जयपुर के चौमूं से खबर: 
-चौमूं हाईवे पर कोहरे का कहर, बड़ा हादसा टला
-NH-52 चिरमी होटल के पास एक के बाद एक साथ चार वाहन आपस में भिड़े
-चौमूं NH-52 हाईवे पर देर रात को हुआ हादसा 
-घना कोहरा होने से हाईवे पर विजिबिलिटी रही बेहद कम
-चारे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
-टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली दो कारों से भिड़ती हुई पेड़ से जा टकराई
-हादसे के दौरान टूटा पेड़, गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टला
-घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का हुआ माहौल, कुछ देर यातायात रहा बाधित 
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात करवाया सुचारू 
-वाहनों में सवार लोगों के आई मामूली चोट