टॉयलेट में मोबाइल का उपयोग, तो हो जाए सावधान ! विश्व पाइल्स दिवस पर चिकित्सकों ने जारी की एडवाजरी

टॉयलेट में मोबाइल का उपयोग, तो हो जाए सावधान ! विश्व पाइल्स दिवस पर चिकित्सकों ने जारी की एडवाजरी

जयपुर : टॉयलेट में मोबाइल का उपयोग करते हैं, तो सावधान हो जाए! विश्व पाइल्स दिवस पर चिकित्सकों ने एडवाजरी जारी की है. एसएमएस अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. धन्वंतरि सर्जरी आउटडोर में HOD डॉ. प्रभा ओम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ. 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीनियर प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ.शालू गुप्ता ने जानकारी दी. पाइल्स रोग के लक्षण, बचाव और उपचार पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि बवासीर और फिशर कब्ज, कम फाइबर वाले भोजन और गलत शौच आदतों के कारण बढ़ते हैं. 

बहुत देर तक मोबाइल लेकर टॉयलेट में बैठना इन समस्याओं को गंभीर बनाता है. उन्होंने कहा कि फाइबरयुक्त भोजन, साबुत अनाज, सलाद, फल और प्रचुर मात्रा में पानी के सेवन से इन रोगों से बचाव किया जा सकता है.