नई दिल्ली : ईरान युद्ध को लेकर बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज पर ईरान व ओमान के संयुक्त नियंत्रण का प्रस्ताव ठुकराया. ट्रंप की आक्रामक भाषा अब ओमान तक पहुंची है.
कैबिनेट की बैठक में ट्रंप ने चेतावनी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी भी देश का नियंत्रण नहीं होने दिया जाएगा. वहीं ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए तैयार नए फॉर्मूले का दावा भी खारिज किया. कहा कि हम ईरान और ओमान स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को नियंत्रित करेंगे.
यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है और ओमान को बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उन्हें उड़ा देना पड़ेगा. अब ट्रंप के इस बयान से ओमान भी स्तब्ध है. क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में ओमान, अमेरिका का पुराना सहयोगी है. और ओमान में अमेरिका का सैन्य सहयोग कार्यक्रम भी चलता है.