कांग्रेस शासनकाल में ऐसी कंपनियों को ठेके दिए गए, जो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए नोट छापती थी, फिल्म 'धुरंधर' के विरोध पर बोले मदन राठौड़

कांग्रेस शासनकाल में ऐसी कंपनियों को ठेके दिए गए, जो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए नोट छापती थी, फिल्म 'धुरंधर' के विरोध पर बोले मदन राठौड़

जयपुरः फिल्म 'धुरंधर' के विरोध पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ऐसी कंपनियों को ठेके दिए गए. जो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए नोट छापती थी, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जीवाड़े के जरिए मशीनें लायी गई. 

बाद में उनका दुरुपयोग कर नकली नोट छापे गए,जिस पर कार्रवाई भी हुई. जब ऐसी फिल्में इन तथ्यों को उजागर करती है. तो कांग्रेस उनका विरोध करती है. यही कारण है कि आज कांग्रेस सीमित राज्यों तक सिमट गई है.