Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर... राजस्थान में बदला मौसम, कई संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर... राजस्थान में बदला मौसम, कई संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुरः पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. राजस्थान में मौसम बदल गया है. कई संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर व उदयपुर समेत कई संभागों में असर देखने को मिल रहा है. 

मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. 31 मार्च को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार है. 1-2 अप्रैल को मौसम ज्यादातर शुष्क, कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी. वहीं 3-5 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. ऐसे में फिर से आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा.