नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोस्ट की. पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत में स्वागत है. आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतज़ार है. बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मज़बूत होगा. हमारी बातचीत से दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी. मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं,मेरे प्यारे दोस्त.
आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंचे. दिल्ली में चल रही AI समिट में शामिल होंगे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी. मैक्रों 19 फरवरी को AI समिट का हिस्सा बनेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी साथ आई हैं. राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं. यह मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा है.
पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की आज दोपहर मीटिंग है. 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे. भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में विकास की समीक्षा होगी. इससे पहले MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.इस दौरे के दौरान, PM नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे.