Petrol-Diesel Price Hike: मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- गहलोत को पहले अपने कार्यकाल में बढ़ाए गए वैट और टैक्स का जवाब देना चाहिए

Petrol-Diesel Price Hike: मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- गहलोत को पहले अपने कार्यकाल में बढ़ाए गए वैट और टैक्स का जवाब देना चाहिए

जयपुर: बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत को पहले अपने कार्यकाल में बढ़ाए गए वैट और टैक्स का जवाब देना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाया गया था, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा. हमारे प्रधानमंत्री तो ऐसे हैं जो युद्व ग्रस्त हॉर्मूज की खाड़ी से भारत की कस्ती निकाल कर लाए.

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विषम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में ऊर्जा आपूर्ति को सुचारू बनाए हुए हैं. केंद्र सरकार लगातार आमजन को राहत देने और व्यवस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, जबकि विपक्ष केवल आलोचना की राजनीति में लगा हुआ है. 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययता और संसाधनों के संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि हर परिवार अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत और संयमित उपयोग की सोच रखता है. “पानी बचाओ, बिजली बचाओ” जैसे संदेश समाज और राष्ट्रहित में हैं, लेकिन विपक्ष सकारात्मक सोच के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त है.