जयपुर : आराध्य श्रीगोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं. आज से शुरू विशेष आयोजन हुए हैं. 3 सितंबर तक रोजाना अलग-अलग मंडलियों का संकीर्तन होगा. 4 सितंबर को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनेगी. रात 12 बजे 31 तोपों की गर्जना के बीच जन्मोत्सव होगा. ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक में 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद अर्पित होगा.
4 सितंबर को श्रीगोविंदजी के विशेष दर्शन होंगे. 4 सितंबर को श्री गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष दर्शन व्यवस्था है. मंगला झांकी सुबह 4 से 6:30 बजे, धूप 7 से 9 बजे और शृंगार 9:30 से 11:15 बजे तक, राजभोग सुबह 11:45 से दोपहर 1:15 बजे, ग्वाल शाम 4 से 6:30 और संध्या 6:45 से 8:30 बजे तक, रात 9:15 से 10:30 बजे तक शयन झांकी, इसके बाद रात में जन्मोत्सव के विशेष दर्शन होंगे.
आधी रात गूंजेगी 31 तोपों की गर्जना:
जयपुर में आधी रात गूंजेगी 31 तोपों की गर्जना, आतिशबाजी के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होगा. 4 सितंबर की रात 10 से 11 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा का पाठ होगा. रात 12 बजे विशेष आतिशबाजी और 31 तोपों की हवाई गर्जना के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा. जन्म के तुरंत बाद ठाकुर गोविंददेवजी के अभिषेक दर्शन होंगे, 6 वेदपाठी पंडित वेद पाठ करेंगे.
सैकड़ों किलो सामग्री होगी अर्पित:
जन्माष्टमी पर श्री गोविंददेवजी का भव्य पंचामृत अभिषेक, सैकड़ों किलो सामग्री अर्पित होगी. 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद से अभिषेक होगा. मंगला झांकी से पहले पंचामृत अभिषेक होगा, ठाकुरजी को नए पीले वस्त्र पहनाए जाएंगे. विशेष अलंकार, सिरपेच और फूलों से श्रृंगार होगा, अभिषेक के बाद ठाकुर जी के विशेष भोग लगेगा.