15 जुलाई से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र, चतुर्थी तिथि क्षय होने से 9 नहीं... 8 दिन के होंगे, 10 महाविद्याओं की साधना का विशेष महत्व

15 जुलाई से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र, चतुर्थी तिथि क्षय होने से 9 नहीं... 8 दिन के होंगे, 10 महाविद्याओं की साधना का विशेष महत्व

जयपुर: 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र शुरू होंगे, इस बार 8 दिन के रहेंगे. चतुर्थी तिथि क्षय होने से 9 नहीं, 8 दिन के गुप्त नवरात्र होंगे.  गुप्त नवरात्र में बुधादित्य, गजकेसरी समेत कई शुभ योग बनेंगे. शक्ति साधना, तंत्र-मंत्र और देवी आराधना का विशेष पर्व है. जयपुर के शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे. गोपनीय विधि से मां दुर्गा की आराधना और मंत्र जाप होगी.      

10 महाविद्याओं की साधना का गुप्त नवरात्र में विशेष महत्व है. दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और विशेष आरती का आयोजन होगा. 17 जुलाई को चतुर्थी तिथि क्षय, इसलिए 8 दिन में समापन होगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्र का आध्यात्मिक महत्व बढ़ा है.