हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC और HPWPC की बैठक, ₹1,763 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को मंज़ूरी

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC और HPWPC की बैठक, ₹1,763 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को मंज़ूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (HPPC) और हाई पॉवर वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक हुई.

बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस मौके पर प्रदेश के हित में ₹1,763 करोड़ से ज्यादा की विभिन्न वस्तुओं के खरीद प्रस्तावों एवं रेट कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकृति प्रदान की.

 कानून एवं व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग ₹12 करोड़ की लागत से 29 नई 52 सीटर बसों और 6 मिनी बसों की खरीद, विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए ₹234.19 करोड़ की लागत से केबल, पोल और ट्रांसफॉर्मर्स की खरीद, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के प्रस्ताव के साथ ही ₹3.20 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाले क्लाउड सर्वर के सुदृढ़ीकरण को भी स्वीकृति प्रदान की.