जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा... लोगों को संभावित जगहों से दूर रहने की सलाह

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा... लोगों को संभावित जगहों से दूर रहने की सलाह

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में 6 से 8 जुलाई तक बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है. जम्मू संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज बौछारों की चेतावनी जारी की गई है. कश्मीर घाटी में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.    

भारी बारिश से फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा है. चिनाब वैली और पीर पंजाल क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को नालों, तेज बहाव वाले क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित जगहों से दूर रहने की सलाह दी  गई है.