जयपुर : बीसलपुर बांध क्षेत्र में बीती देर रात मूसलाधार बारिश हुई. बांध क्षेत्र में बीती रात 2 घंटे में करीब 4.7 इंच से ज्यादा बारिश हुई. जिससे बांध में डाई और त्रिवेणी से भी पानी की आवक तेज हो गई.
पानी की बड़ी हुई आवक के चलते बांध के 6 गेट खोले गए हैं. बांध से बनास नदी में 72120 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है. बांध की डाउस्ट्रीम बनास नदी पूरे उफान पर बह रही है. गेट नंबर 8, 9, 10, 11, 12 और 13 को खोलकर पानी निकाला जा रहा है.
गेट नंबर 10 और 11 से 18-18 हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है. गेट नंबर 10 और 11 को 3 मीटर ऊंचाई पर, गेट नंबर 9 गेट और नंबर 12 को 2 मीटर की ऊंचाई पर और गेट नंबर 8 और 13 को 1 मीटर की ऊंचाई पर खोलकर पानी निकाला जा रहा है. नदी में पानी देखने के लिए बनास नदी पुल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है.