ओडिशा: CISF जवानों को गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया है. CISF हमेशा राष्ट्र की ढाल बनकर खड़ी रहती है. अमित शाह ने कहा कि 56 सालों में CISF ने चुनौतियों का सामना कर खुद को बदला. CISF ने हमेशा अपने सभी कर्तव्यों को पूरा किया.
अमित शाह ने कहा कि CISF ने आधुनिकता को अपनाया है. CISF ने परंपरा को भी बनाए रखा है. सभी बंदरगाहों की सुरक्षा भी CISF को सौंपी गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंडाली में खारवेला रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के 57वें स्थापना दिवस में शामिल हुए.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 56 वर्षों में CISF ने न सिर्फ अपनी स्थापना के उद्देश्यों को सिद्ध किया है. इसके साथ-साथ हर तरह की चुनौतियों से सीखते हुए समय के साथ अपने आपको बदलने का प्रयास भी किया है. उन्होंने आधुनिकता को भी अपनाया है और परंपराओं को भी जीवित रखा है.मैं CISF के सभी जवानों का दिल से साधुवाद करता हूं.