नई दिल्लीः साउथ ईस्ट दिल्ली में खौफनाक कत्ल हुआ है. जिसने सभी की रुह कांपा दी. दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में देर रात मां-बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया. धारदार हथियार से हमला कर गई मां-बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई. 42 वर्षीय शारदा और उसके 15 वर्षीय पुत्र कुशल की हत्या हुई.
वारदात के समय घर के अंदर सिर्फ मां-बेटा ही मौजूद थे. मृतका के पति के बुध बाजार में दुकान लगाकर लौटने पर वारदात का पता चला. मृतका के पति को रसोई घर में मां-बेटे के खून से लथपथ शव पड़े मिले. पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वारदात के खुलासे को लेकर टीमों का गठन किया.