नई दिल्लीः भारत को जल्द एशिया कप ट्रॉफी मिलेगी. BCCI और नकवी विवाद सुलझाने के लिए सहमत है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि ICC बैठक से इतर नकवी के साथ अच्छी बातचीत हुई है. दोनों पक्ष जल्द मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे.
एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद भारत ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. एशिया क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी अपने हाथों से देना चाहते थे. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार ने नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली.