बीकानेर : भारत-पाक सरहद पर चुनौती बढ़ गई है. पिछले एक सप्ताह में हथियार और हेरोइन की सरहद पार से तस्करी ने चुनौती बढ़ा दी है. आज भी करीब सात करोड़ की हेरोइन मिली है. आखिर कौन तस्कर है जो सरहद पार से 'कनसाइनमेंट' भेज रहा है.
साथ ही सवाल ये कि भारत में कौन है जो हथियारों और नशे का सौदागर है. प्रशिक्षु IPS अनुष्ठा कालिया बीकानेर से खाजूवाला पहुंची. 24 KND में मिले ड्रोन व हथियार प्रकरण की जांच अधिकारी प्रशिक्षु IPS अनुष्ठा कर रही हैं. अब 5 BD की रोही में हेरोइन मिलने की जगह का मौका देख रही हैं.
प्रशिक्षु IPS अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में खाजूवाला पुलिस थाना व साइबर सेल बीकानेर की टीम जांच पड़ताल में जुटी है. हथियार व हेरोइन की सप्लाई लेने आने वाले तस्करों की जांच में पुलिस जुटी है. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व खाजूवाला थाना क्षेत्र के 24 KND में ड्रोन के साथ 5 पिस्टल व 325 कारतूस मिले थे.
आज 5 BD रावला की सीमा में 2 पैकेट में 1 किलो हेरोइन मिली है. खाजूवाला सीओ ADSP अमरजीत चावला, खाजूवाला थानाधिकारी प्रशिक्षु RPS रोहित चौधरी, रावला SHO बलवंत कुमार सहित साइबर सेल बीकानेर की स्पेशल टीम मौके पर मौजूद रहे.