जयपुर : जयपुर में बड़ी रैलियों और राजनीतिक सभाओं के लिए नया ठिकाना बनेगा. भजनलाल सरकार की बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है. शहर के बाहरी हिस्से में बड़ी जनसभाओं के लिए जमीन चिन्हित होगी. जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया है.
राजनीतिक सभाओं के लिए उपयुक्त भूमि तलाशने की प्रक्रिया तेज हो गई है. शहर के बीचों-बीच रैलियों से लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. बड़ी भीड़, वाहनों की पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशाल मैदान विकसित होंगे. शहर को जाम से राहत, बाहरी क्षेत्र में बड़े आयोजनों की व्यवस्था पर सरकार का फोकस है.
जयपुर में बड़ी रैलियों और राजनीतिक सभाओं के लिए बनेगा नया ठिकाना !
-भजनलाल सरकार की बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की कवायद तेज
-शहर के बाहरी हिस्से में चिन्हित होगी बड़ी जनसभाओं के लिए जमीन
-जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए अधिकारियों के साथ किया मौका निरीक्षण
-राजनीतिक सभाओं के लिए उपयुक्त भूमि तलाशने की प्रक्रिया
-शहर के बीचों-बीच रैलियों से लगने वाले ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
-बड़ी भीड़, वाहनों की पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विकसित होंगे विशाल मैदान
-शहर को जाम से राहत, बाहरी क्षेत्र में बड़े आयोजनों की व्यवस्था पर सरकार का फोकस