जयपुर : पंचायती राज चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 34.92% मतदान हुआ है. दूसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के मतदान में तेजी आयी है. उदयपुर की देवला पंचायत समिति में सर्वाधिक 52.52% मतदान हुआ है. अलवर की उमरैन में 44.01%, बाड़मेर की बटाडू में 45.39% वोटिंग हुई है.
बीकानेर की बीठनोक में 47.42% और उदयपुर की सुलाव में 46.19% मतदान हुआ है. उदयपुर की गोगुंदा पंचायत समिति में सबसे कम 26.89% मतदान हुआ है. अलवर की राजगढ़ में 27.91%, सीकर की नीमकाथाना में 27.79% वोटिंग हुई है. डूंगरपुर की आसपुर पंचायत समिति में 25.79% मतदान दर्ज हुआ है.
जोधपुर की समराऊ पंचायत समिति में 44.75% मतदान हुआ है. जोधपुर की केरू में 42.09%, मंडोर में 41.95% वोटिंग हुई है. झालावाड़ की बकानी में 41.83% और उदयपुर के बरगांव में 42.13% मतदान हुआ है. भीलवाड़ा की रायपुर पंचायत समिति में 28.03% मतदान हुआ है. पाली जिले की देसूरी में 28.17% और राजसमंद की रेलमगरा में 31.57% वोटिंग हुई है.
जयपुर जिले की पंचायत समितियों में शाहपुरा में 37.03% सर्वाधिक मतदान हुआ है, आमेर में 27.34% सबसे कम मतदान हुआ है. मतदान के आंकड़ों में पंचायत समितियों के बीच बड़ा अंतर है. देवला में 52.52% तो आसपुर में 25.79% मतदान हुआ है.