राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के असर से प्रदेश में पूर्वी हवाएं होंगी सक्रिय

जयपुर: राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. 29-30 अक्टूबर को बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के असर से प्रदेश में पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी. जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश के आसार हैं.

जयपुर-भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, मेघगर्जन की भी आशंका है. जोधपुर-बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं.

सीमावर्ती पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 31 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पूर्वानुमान जारी किया है.

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
-29-30 अक्टूबर को बारिश-आंधी का अलर्ट
-चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के असर से प्रदेश में पूर्वी हवाएं होंगी सक्रिय
-जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश के आसार
-जयपुर-भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
-40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती तेज हवाएं, मेघगर्जन की भी आशंका
-जोधपुर-बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं के आसार
-सीमावर्ती पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना
-31 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार
-मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने जारी किया पूर्वानुमान