जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा. विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में शर्मनाक बयानों का कोई स्थान नहीं है. दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी करना अनुचित. कांग्रेस को राजनीतिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. कांग्रेस को चुनावी हार पर आत्ममंथन करना चाहिए. कांग्रेस बहानेबाजी छोड़ जनता के बीच विश्वसनीयता बनाए. आरोप और अनर्गल बयानबाजी से जनता का विश्वास नहीं मिलेगा.
कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी एसआईआर को लेकर सवाल उठाती है. बहाने बनाने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच जाना चाहिए. जनता अब विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है. वन स्टेट, वन इलेक्शन का संकल्प अब सिद्धि की ओर. निकाय चुनाव संपन्न, पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया जारी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन साकार हो रहा है. डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूर के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
जनसेवा पार्टी की ताकतः
जनकल्याण, विकास और आमजन का जीवन बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है. भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे, 30 दिन और 365 दिन जनता के बीच है. जनता से निरंतर जुड़ाव भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. पीएम मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार के विकास कार्यों का भरोसा. भाजपा कार्यकर्ताओं की सतत जनसेवा पार्टी की ताकत है. पंचायती राज चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया. जनसेवा के दम पर भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी.