राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से बदल सकता मौसम, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम का प्रदेश पर भी हो सकता असर

राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ का दिख सकता है असर, बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना। (AI जनरेटेड काल्पनिक चित्र)

राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ का दिख सकता है असर, बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना। (AI जनरेटेड काल्पनिक चित्र)

जयपुर: राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से मौसम बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम का प्रदेश पर भी असर हो सकता है. 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश के आसार है. 

पूर्वी हिस्सों में भी हल्की बारिश:
जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं से टिनशेड, होर्डिंग और बिजली के खंभों को नुकसान की आशंका है. किसानों की खेतों में कटी हुई फसलों के बारिश से भीगने का खतरा है. सीमावर्ती पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है.

करौली में अर्नब तूफान का इफेक्ट:
जिला मुख्यालय पर अर्नब तूफान का इफेक्ट  नजर आ रहा है. सुबह से आसमान में घने बादल छाए. ठंडी हवाओं से तापमान में भी गिरावट आई. आज सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं और ना ही धूप निकली. मौसम के बदले मिजाज से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है. ग्रामीण क्षेत्र में भी घने बादलों के बीच ठंडी हवाएं चल रही है. बदले मौसम से दीपावली पूर्व रंगाई पुताई कर रहे लोग चिंतित हो रहे है.