नई दिल्ली : आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि है. देश आज आयरन लैडी स्व.इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है. देश की एकता-अखंडता बरकरार रखने में उनका अतुलनीय योगदान रहा.
19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी का जन्म हुआ था. इंदिरा गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू की पुत्री थीं. 31 अक्टूबर 1984 को उनके अपने ही अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी.
भारतीय राजनीति की सबसे सशक्त महिला नेताओं में उनकी गिनती होती है. उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया. उनके कार्यकाल में भारत की सेना ने ऐतिहासिक शौर्य, पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया.
इसी दौरान बांग्लादेश का निर्माण हुआ. इंदिरा गांधी ने देश को हरित क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर किया. इंदिरा गांधी सदैव गरीबों की हितैषी रहीं, उनका जीवन प्रेरणास्रोत रहा.