नई दिल्ली : वीबी-जीरामजी के लिए राज्यों को किश्त जारी कर दी गई है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किश्त जारी की है. राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का संकल्प था कि 1 जुलाई से योजना पूरे देश में बिना व्यवधान के लागू हो. मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही कि योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है.
मनरेगा से वीबी-जीरामजी में ट्रांजीशन पूरी तरह सहज और सुचारु रहा. अब तक किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा संचालन संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. गरीब मजदूर भाई-बहनों की सेवा ही भगवान की सेवा है.