हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, राजनाथ सिंह बोले- गीता का ज्ञान ही समाधान दे सकता

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, राजनाथ सिंह बोले- गीता का ज्ञान ही समाधान दे सकता

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत हो गई है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान ही समाधान दे सकता है. मनुष्य का व्यवहार उसके विचारों से बनता है और विचारों का शुद्धीकरण केवल भक्ति और योग्य से होता है. 

इसलिए आज दुनिया में गीता की स्वीकृति बढ़ती जा रही है. आज दुनिया के विश्वविद्यालय में गीता का पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं. गीता केवल आध्यात्मिक या धार्मिक ग्रंथ नहीं है बल्कि ये सार्वभौमिक लाइफ गाइड है.