अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश: देशभर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. सरकार आधी आबादी की सुरक्षा,गरिमा,आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़ संकल्पित है. CM योगी ने कहा कि 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी. आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित है. 

CM योगी ने कहा कि स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह संभव हुआ. मिशन शक्ति,एंटी रोमियो अभियानों ने अपराधियों के मन में डर पैदा किया. जहां बेटियां सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहां समाज सतत प्रगति करता है. CM योगी ने कहा कि आज छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट,मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व गिरावट आई. CM योगी ने कहा कि शिक्षा से रोजगार तक बेटियों को समान अवसर मिल रहा है. यूपी की नारी शक्ति आज स्वावलंबन का नया अध्याय रच रही है. 

CM योगी ने कहा कि बीसी सखी,लक्ष्मी दीदी,ड्रोन दीदी,स्वास्थ्य सखी, सूर्य सखी परिवार के साथ प्रदेश को सशक्त कर रहीं है. CM योगी ने कहा कि नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि हो. मां एवं मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है. CM योगी ने कहा कि बेटियों को किसी से डरने की आवश्यकता नही है. सरकार बेटियों के सपनों की उड़ान को पंख दे रही है.