नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार दूसरी हार हुई. होम ग्राउंड पर चेन्नई को पंजाब से 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए.
जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में टारगेट हासिल किया. पंजाब की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत हुई. कप्तान श्रेयस ने 50, प्रभसिमरन ने 43, प्रियांश ने 39 और कोनोली ने 36 रन बनाए. चेन्नई के आयुष म्हात्रे की 73 रन की पारी काम नहीं आई. आज इस सीजन का पहला डबल हेडर का रोमांच है.
दोपहर 3.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में भिड़ंत हुई. शाम को 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे. लाइव स्कोर देखने के लिए आप फर्स्ट इंडिया प्लस OTT डाउनलोड करें. फर्स्ट इंडिया प्लस OTT पर आप पल-पल का अपडेट देख सकते है.
IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार दूसरी हार:
-होम ग्राउंड पर चेन्नई को पंजाब से 5 विकेट से झेलनी पड़ी हार
-पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए
-जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में हासिल किया टारगेट
-पंजाब की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत
-कप्तान श्रेयस ने 50, प्रभसिमरन ने 43, प्रियांश ने 39 और कोनोली ने 36 रन बनाए
-चेन्नई के आयुष म्हात्रे की 73 रन की पारी नहीं आई काम
-आज इस सीजन का पहला डबल हेडर का रोमांच
-दोपहर 3.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में भिड़ंत
-शाम को 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगे आमने-सामने
-लाइव स्कोर देखने के लिए आप डाउनलोड करें फर्स्ट इंडिया प्लस OTT
-फर्स्ट इंडिया प्लस OTT पर आप देख सकते पल-पल का अपडेट