नई दिल्ली : होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण कमजोर पड़ रहा है. गत 2 सप्ताह से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है. 80 प्रतिशत से अधिक जहाजों ने ओमान का रास्ता चुना है. जो ओमान के उत्तरी तट से होकर गुजरता है.
हालांकि ईरान के पास अब भी जहाजों पर हमला करने सहित समुद्री यातायात बाधित करने की क्षमता है. लेकिन हाल ही में संकेत मिले हैं कि ईरान की पकड़ कमजोर हो रही है. क्योंकि अमेरिकी नौसेना जहाजों को सुरक्षा देकर दूसरे रास्ते से आगे ले जा रही है.
जहाजों पर नजर रखने वाली कंपनी केप्लर ने बताया कि अब संतुलन बदल रहा है, ईरान अब यहां से शुल्क भी नहीं वसूल पा रहा है. ऊपरी तौर पर लग रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका लड़ाई जीत रहा है.