ईरान-अमेरिका युद्ध: बिना 'एग्ज़िट प्लान' के युद्ध में कूदना पड़ा भारी, चौतरफा घिरे ट्रंप, युद्ध शुरू करने से पहले रणनीतक तैयारी में ट्रंप से हुई बड़ी चूक

ईरान-अमेरिका युद्ध: बिना 'एग्ज़िट प्लान' के युद्ध में कूदना पड़ा भारी, चौतरफा घिरे ट्रंप, युद्ध शुरू करने से पहले रणनीतक तैयारी में ट्रंप से हुई बड़ी चूक

नई दिल्ली: ईरान-अमेरिका युद्ध जारी है, बिना 'एग्ज़िट प्लान' के युद्ध में कूदना भारी पड़ गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चौतरफा घिरे. युद्ध शुरू करने से पहले रणनीतक तैयारी में ट्रंप से बड़ी चूक हुई. यूरोपीय देशों के बाद अब जापान ने भी ईरान युद्ध में साथ देने से इनकार किया. 

जापान और यूरोपीय देशों के 'ना' के बाद ट्रंप 'उलूल-जुलूल' धमकियां दे रहे है. नाटो सहयोगियों की उपेक्षा से नाराज ट्रंप ने उन्हें 'कायर' कहा. ट्रंप ने कहा- 'तिरस्कार को भूलेंगे नहीं, यूरोपीय देशों को भारी कीमत चुकानी होगी. नाटो सदस्यों के खिलाफ ट्रंप के ये तीखे बयान सामने आए है. 

नाटो देशों के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट का साफ संकेत है और इसका भविष्य अब अनिश्चित होता जा रहा है. ईरान युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. कच्चे तेल की कीमतें $114 प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है. गैस की कीमतों में भी भारी उछाल और जल्द राहत की उम्मीद नहीं है.