जयपुर: जेडीए में आमजन से जुड़ी सेवाओं और शिकायतों के त्वरित,गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है. इसके तहत पूर्व अधिकारियों को जेडीए में बतौर सलाहकार नियुक्त किया गया है.
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारी और राजस्थान लेखा सेवा के एक अधिकारी को जेडीए में बतौर सलाहकार नियुक्त किया गया है. राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी वीपी सिंह तृतीय व अर्जुन चौधरी और राजस्थान लेखा सेवा के पूर्व अधिकारी रामावतार शर्मा को सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है. अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं. ये सलाहकार जेडीए के विभिन्न कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे और उनमें सुधार के लिए जेडीए आयुक्त को प्रस्ताव देंगे. आपको बताते हैं कि इन सलाहकार को कार्य का किस तरह आवंटन किया गया है उनका क्या रहेगा कार्य क्षेत्र.
-पूर्व RASअफसर वीपी सिंह तृतीय को अतिरिक्त आयुक्त एलपीसी,
-पीआरएन,पुनर्वास एवं पूर्व को आवंटित जोन्स
-और उप नियंत्रक प्रवर्तन,निदेशक अभियांत्रिकी द्वितीय व
-निदेशक नगर आयोजना प्रकोष्ठ का दिया काम
-पूर्व RASअफसर अर्जुन चौधरी को अतिरिक्त आयुक्त भूमि एवं
-भूमि अवाप्ति अधिकारी को आवंटित जोन्स और
-उप नियंत्रक प्रवर्तन द्वितीय,निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम
-और उद्योग शाखा का दिया गया है काम
-पूर्व RAcSअफसर रामावतार को दिया काम
-अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन को आवंटित जोन और
-उप नियंत्रक प्रवर्तन तीन व चार के प्रकोष्ठ का दिया काम
-ये तीनों सलाहकार आवंटित जोन व प्रकोष्ठों के अनुसार करेंगे कार्य
-नागरिक सेवा केन्द्र की सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण व
-समयबद्ध ढंग से करवाएंगे क्रियान्वित,इन सेवाओं को और सुगम,
-सरल व कस्टमर फ्रेंडली बनाने के लिए भी देंगे सुझाव
-आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कराएंगे निस्तारण
-शिकायतों का करवाएंगे एंड टू एंड प्रभावी निस्तारण और
-प्राथी को की गई कार्यवाही से इलेक्ट्रोनिक माध्यम से करेंगे सूचित
-ये सलाहकार ई जन सुनवाई की करेंगे सतत व रोजाना मॉनिटरिंग
-सुनवाई से जुड़कर देखेंग कि ई सुनवाई पूर्ण तैयारी के साथ है या नहीं
-साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि नियमानुसार हो कार्यवाही
-ई जन सुनवाई में प्रकरण में नियमानुसार कार्यवही करेंगे सुनिश्चित
-DTS(डॉक्यूमेंट ट्रेकिंग सिस्टम) के प्रकरणों का कराएंगे समयबद्ध निस्तारण
-नागरिक सेवा केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली SOPsकी करेंगे समीक्षा,
-सुधारात्मक सुधाव देंगे,जिन सेवाओं की जारी नहीं की गई है SOP
-उनकी विस्तृत SOPतैयारी कर केन्द्र के प्रभारी को सौपेंगे
-प्रवर्तन शाखा से संबंधित प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग और
-समयबद्ध निस्तारण करेंगे सुनिश्चित और
-इसमें अपेक्षित सुधारात्मक सुझाव जेडीए आयुक्त को करेंगे प्रस्तुत
-इन कार्यों के अलावा समय-समय पर जेडीए आयुक्त,सचिव
-और अतिरिक्त आयुक्तों की ओर से दिए कार्य भी करेंगे संपादित