राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, सवाई माधोपुर में खाद बीज वितरण का सवाल, मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने दिया जवाब

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, सवाई माधोपुर में खाद बीज वितरण का सवाल, मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने दिया जवाब

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. विधायक इंदिरा मीणा ने सवाई माधोपुर में खाद बीज वितरण का सवाल पूछा. मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने जवाब देते हुए कहा कि हमने 3 लाख मैट्रिक टन अतिरिक्त सप्लाई की. हरिमोहन शर्मा के बीच में बोलने पर डॉ.मीणा ने कहा कि जो भी खाद्य डिस्ट्रीब्यूशन किया है हमने डिमांड से ज्यादा वितरण किया. थोड़ी बहुत यह त्रुटि हो सकती है कि लाइन लगने की समस्या हो सकती है. हमने उसको भी दुरुस्त किया है. 

फिर इंदिरा मीणा ने कहा कि हमने देखा की लाइन लगी हुई थी. मंत्री ने कई डीलरों को सस्पेंड भी किया और सस्पेंड कर दिया तो फिर वापस बहाल क्यों किया? मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने जवाब देते हुए कहा कि लापरवाही पर हमने सस्पेंड किया, संतुष्ट पूर्ण जवाब आने पर हमने बहाल किया. लापरवाही हुई है उसमें हमने मुकदमे दर्ज कराए और कार्रवाई भी की. 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक प्रश्न पूछा. उन्होंने कहा कि स्कूल और हॉस्पिटलों के सामने संकेतक समेत अन्य मापदंड है या नहीं है? आपने कह दिया कि भारत सरकार से कोई मापदंड नहीं है? ऐसे कैसे होता है यह तो पहले से ही निर्धारित है. संकेतक लगते हैं स्कूलों के बाहर भी लगते हैं कि वहां धीरे चलें. 

पूरे प्रदेश में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है. उस आधार पर अस्पतालों और स्कूलों के बाहर संकेतक और स्पीड ब्रेकर बनाने का विचार है या नहीं ? उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने जवाब देते हुए कहा कि समय-समय पर हमारी मीटिंग होती है. नियमों के अनुसार स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाते हैं. हम जो चालान करते हैं वह भी मोटर व्हीकल एक्ट के द्वारा करते हैं. जो आप पूछ रहे हो उसका हमारे पास जवाब नहीं है.