नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अफवाहों को गलत बताया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है. हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर नजर बनाए है.
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना रुकावट के जारी रहे. हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत है.
'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें. इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है.