Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: सोनिया और राहुल गांधी ने किया मतदान, 8 राज्यों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: सोनिया और राहुल गांधी ने किया मतदान, 8 राज्यों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली.लोकसभा चुनाव के लिए गौतम गंभीर ने दिल्ली में वोट डाला, लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में मतदान किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला.आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण का मतदान जारी है. 8 राज्यों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. छठे चरण की 58 लोकसभा सीटों पर 889 प्रत्याशी मैदान में है. छठे चरण में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8, दिल्ली की सभी 7, ओडिशा की 6 और झारखंड की 4 सीटें पर वोटिंग हो रही है. जम्मू-कश्मीर की एक अनंतनाग-राजौरी सीट पर  मतदान हो रहा है. छठे चरण में मेनका गांधी, मनोज तिवारी, निरहुआ, महबूबा मुफ्ती, धर्मेंद्र प्रधान,दीपेंद्र हुड्डा,कुमारी शैलजा,संबित पात्रा, बांसुरी स्वराज,मनोहरलाल समेत कई नेताओं का भाग्य आज EVM में बंद होगा.