बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में कटर मशीन से युवक का पैर कट गया. कटर मशीन की चपेट में आने से महिला की भी हालत गंभीर हो गई है. भुंगड़ा थाना क्षेत्र के रोहनिया कुपड़ा गांव की ये घटना है दरअसल घर पर लकड़ी का काम कर रहे बद्री पुत्र हरदू की कटर मशीन में अचानक करंट आ गया.
करंट के झटके से मशीन अनियंत्रित होकर पास ही खड़ी बद्री की पत्नी की ओर चली गई. पत्नी की ओर जा रही मशीन से पति ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया. इस दौरान बद्री का पांव मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह से कट गया. लहूलुहान हालत में बद्री तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.