जयपुरः वित्त वर्ष की शुरुआत पर कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपए की वृद्धि हुई है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी यथावत रहेंगे. सुबह 6 बजे से कमर्शियल गैस की नई दरें लागू हुई.
घरेलू गैस सिलेंडर 916.50 रुपए प्रति सिलेंडर यथावत रहेंगे. कमर्शियल गैस सिलेंडर की दर अब 2106 रुपए, गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने जानकारी साझा की.