नोएडाः नोएडा का मामूरा गांव में भीषण आग लगी है. नोएडा के मामूरा में PG में आग लग गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. पहले स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट हुआ उसके बाद कई गाड़ियों में आग लग गई.
फेज 3 थाना क्षेत्र के मामूरा की ये घटना है. इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग की वजह से भीषण आग लगी. दो लोगों की मौत हो गई. मकान के अंदर लगभग 50 परिवार फंसे है. फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों का रेस्क्यू किया.