सिरोही में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा, दबने से दो मजदूरों की मौत

सिरोही में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा, दबने से दो मजदूरों की मौत

सिरोहीः सिरोही में बड़ा हादसा हुआ है. मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई. मिट्टी का टीला ढहने से हादसा हुआ. नीचे की तरफ काम कर रहे थे तभी मिट्टी ढहने से हादसा हुआ. मरने वाले मजदूरों में एक महिला तो एक पुरुष शामिल है. 

सिरोही कोतवाली थाने के लॉ कॉलेज के पास की पूरी घटना है. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.