हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले-32 जन कल्याणकारी प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति प्रदान

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले-32 जन कल्याणकारी प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति प्रदान

चंडीगढ़ः हरियाणा कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई. बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता की. इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार द्वारा लिए गए 32 महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह फैसले राज्य के कर्मचारियों, किसानों, सैनिकों, छात्रों और आम जनता के हित में लिए गए हैं. 

इनमें पेंशन योजना, कर्मचारी कल्याण, भूमि नीति, शिक्षा, तकनीकी विकास और पारदर्शिता जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया गया. नायब सिंह सैनी ने हा कि हमारे 'संकल्प पत्र' में लिए गए संकल्पों की कड़ी में एक और संकल्प पूरा हुआ! सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा है कि युद्ध में शहीद हुए सैनिक और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के, कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को ₹60 हजार, स्नातक को ₹72 हजार तथा स्नातकोत्तर को ₹96 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने को स्वीकृति दे दी है. 

हरियाणा कैबिनेट की बुधवार को सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के हित में अनेक दूरगामी निर्णय लिए गए. आज की इस बैठक में 32 जन कल्याणकारी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जो राज्य के नॉनस्टॉप विकास और लोकहित को नई दिशा देंगे.