जयपुर : मार्च के माह में मौसम के कई रंग देखने को मिले. सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश समेत दिखे कई रंग देखने को मिले. हर पांच दिन में आंधी-बारिश के साथ ओले का अलर्ट रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. मार्च माह में ये 5वां और सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.
आज और कल इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. राजधानी जयपुर सहित अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा,कोटपूतली-बहरोड़, सीकर समेत कई इलाकों में असर दिखेगा. मेघगर्जना के साथ बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. बेमौसम बारिश-अंधड़ से रबी की तैयार,कटी फसलों पर इसका असर होगा.
मार्च के माह में दिखे मौसम के कई रंग
-सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश समेत दिखे कई रंग
-हर पांच दिन में रहा आंधी-बारिश के साथ ओले का अलर्ट
-मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
-मार्च माह में ये 5वां और सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
-आज और कल देखने को मिलेगा इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर
-राजधानी जयपुर सहित अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा,
-कोटपूतली-बहरोड़, सीकर समेत कई इलाकों में दिखेगा असर
-मेघगर्जना के साथ बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट किया गया जारी
-बेमौसम बारिश-अंधड़ से रबी की तैयार,कटी फसलों पर होगा असर