जयपुर: राजस्थान के मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. 10 जिलों में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया. राजस्थान में फिर मानसून एक्टिव हुआ. आज फिर कई जगहों पर तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया. बंगाल की खाड़ी के लो-प्रेशर से बारिश की गतिविधियां बढ़ गई.
बीती रात से ही क्षेत्र में बादलों की आवाजाही जारी है. इस बारिश से खेती किसानी को नुकसान की आशंका है. खेतों में मूंग मोठ की फसलों की कटाई हो रही है.
बारिश आने से खलिहान में पड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. फसल का चारा खराब होकर क्वॉलिटी में कमी आएगी. 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.