मुंबई में BMC चुनावों के बाद बड़ी सियासी हलचल, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास नंदनवन में मिले मनसे चीफ राज ठाकरे

मुंबई में BMC चुनावों के बाद बड़ी सियासी हलचल, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास नंदनवन में मिले मनसे चीफ राज ठाकरे

मुंबई : मुंबई में BMC चुनावों के बाद बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास नंदनवन में मनसे चीफ राज ठाकरे मिले हैं. एकनाथ शिंदे व राज ठाकरे के बीच काफी देर तक बातचीत चली. 

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के चुनावों में मनसे ने शिवसेना को समर्थन दिया था, तब उद्धव ठाकरे गुट की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी. राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने राजनीति को गरमा दिया है. 

दोनों नेताओं के बीच पहले भी मुलाकातें हो रही हैं. लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ जाने के बाद यह पहली मुलाकात है. शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने एक बयान में दोनों नेताओं की मुलाकात को शिष्टाचार करार दिया है.

मुंबई में BMC चुनावों के बाद बड़ी सियासी हलचल 
-डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास नंदनवन में मिले मनसे चीफ राज ठाकरे
-एकनाथ शिंदे व राज ठाकरे के बीच काफी देर तक चली बातचीत
-कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के चुनावों में मनसे ने शिवसेना को दिया था समर्थन 
-तब उद्धव ठाकरे गुट की तीखी प्रतिक्रिया आई थी सामने
-राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने राजनीति को गरमा दिया 
-दोनों नेताओं के बीच पहले भी मुलाकातें हो रही हैं 
-लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ जाने के बाद यह पहली मुलाकात है
-शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने एक बयान में दोनों नेताओं की मुलाकात को शिष्टाचार करार दिया