नई दिल्ली : नोएडा में प्यार, झगड़ा और मौत की वारदात सामने आयी है. जहां वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं. दोनों मृतक प्रेमी-प्रेमिका दिल्ली के त्रिलोकपुरी के बताए जा हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 रोड की घटना है.
वहीं अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस परिस्थिति में गोली चली। मौत का समय क्या है और घटनाक्रम में कोई दूसरा एंगल तो नहीं है.
नोएडा में प्यार, झगड़ा और मौत...
-प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को उड़ाया
-प्रेमी-प्रेमिका की मौके पर ही हुई मौत
-मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद
-दिल्ली के त्रिलोकपुरी के बताए जा दोनों मृतक प्रेमी-प्रेमिका
-मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 रोड की घटना