उत्तर पश्चिम रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, फरवरी 2026 तक 7810 करोड़ रुपए का सकल राजस्व किया अर्जित

उत्तर पश्चिम रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, फरवरी 2026 तक 7810 करोड़ रुपए का सकल राजस्व किया अर्जित

नई दिल्लीः उत्तर पश्चिम रेलवे ने नया रिकॉर्ड बनाया है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में आय के मामले में नया रिकॉर्ड हासिल किया. फरवरी 2026 तक रेलवे ने 7810 करोड़ रुपए का सकल राजस्व अर्जित किया. यह पिछले वर्ष की तुलना में 8.30 प्रतिशत अधिक है. 

यात्री आय 3374 करोड़ रुपए रही, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. माल ढुलाई से 3440 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है. पार्सल, टिकट चेकिंग और पार्किंग आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भी राजस्व में वृद्धि हुई है.