लोकसभा स्पीकर के नाम को लेकर विपक्ष में दो फाड़, ममता बनर्जी ने किया विरोध, के.सुरेश के नामांकन पर TMC ने नहीं किए हस्ताक्षर

लोकसभा स्पीकर को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. स्पीकर के नाम को लेकर विपक्ष में दो फाड़ हो गया. ममता बनर्जी ने विपक्ष के प्रत्याशी का विरोध किया. के.सुरेश के नाम पर ममता बनर्जी सहमत नहीं है. के.सुरेश के नामांकन पर TMC ने हस्ताक्षर नहीं किए.
विस्तार में

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. स्पीकर के नाम को लेकर विपक्ष में दो फाड़ हो गया. ममता बनर्जी ने विपक्ष के प्रत्याशी का विरोध किया. के.सुरेश के नाम पर ममता बनर्जी सहमत नहीं है. के.सुरेश के नामांकन पर TMC ने हस्ताक्षर नहीं किए. आपको बता दें कि लोकसभा स्पीकर को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है.

स्पीकर पद के लिए अब कल चुनाव होगा. स्पीकर पद पर आम सहमति नहीं बनी है. ओम बिरला ने NDA उम्मीदवार के तौर पर दाखिल नामांकन किया. जबकि के. सुरेश ने विपक्ष की ओर से नामांकन भरा. आपको बता दें कि  स्पीकर पद को लेकर सहमति नहीं बनी थी. इसलिए INDIA गठबंधन भी स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार उतारा. के.सुरेश विपक्ष के स्पीकर उम्मीदवार होंगे. 

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद भवन पहुंचे. लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया था. उन्होंने विपक्ष से स्पीकर को समर्थन देने को कहा. पूरे विपक्ष ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे. लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कहा कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे को वापस बुलाएंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया.

पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है. आपको बता दें कि आज संसद सत्र का दूसरा दिन है. दूसरे दिन कांग्रेस के सांसद आज शपथ लेंगे. कांग्रेस के सभी 8 सांसद आज शपथ लेंगे. उम्मेदाराम बेनीवाल, कुलदीप इंदौरा,राहुल कस्वां, बृजेन्द्र ओला, मुरारी मीणा,भजनलाल जाटव,संजना जाटव और हरीश मीना शपथ लेंगे. अमराराम,राजकुमार रोत और हनुमान बेनीवाल भी आज शपथ लेंगे.