नई दिल्लीः बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व , पश्चिम बंगाल से पलायन रुकेगा. घुसपैठियों पर कार्रवाई करेंगे. बंगाल के भविष्य की नई यात्रा शुरू. बंगाल में बदला नहीं,बदलाव की बात हो. बंगाल की सेवा के लिए काम करें. भय नहीं,भविष्य की बात हो. DMK विभाजन की राजनीति करती है. कांग्रेस जोड़ने की नहीं,तोड़ने की राजनीति कर रही. लेफ्ट की सरकार अब नहीं बची. देश को विवाद नहीं,विकास चाहिए. बंगाल,असम और पुडुचेरी की जनता की सेवा करेंगे.
बंगाल में आज से नया अध्याय जुड़ा है. बंगाल में आज एक नया सूर्योदय हुआ है. बंगाल में कार्यकर्ताओं ने अत्याचार सहे. ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित. बंगाल के भविष्य की नई यात्रा शुरू. महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा. बंगाल में आयुष्मान योजना लागू करेंगे. पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना पर फैसला. पहली बार डर नहीं,लोकतंत्र जीता है.
आज भरोसे की जीत का दिन:
आज का दिन ऐतिहासिक है. बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर. मैं कार्यकर्ताओं की खुशी में शामिल हूं. आज का दिन कई मायनों में खास. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया. आज भरोसे की जीत का दिन है. पांचों राज्यों की जनता को नमन. उपचुनाव में भी हमारे उम्मीदवार जीते.
बंगाल में 93 फीसदी मतदान ऐतिहासिक:
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा. लोकतंत्र हमारी रगों में दौड़ता संस्कार. बंगाल में 93 फीसदी मतदान ऐतिहासिक. वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी अहम रही. चुनाव आयोग,सुरक्षाबलों का अभिनंदन. असम के लोगों ने तीसरी बार भरोसा जताया है. गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल. उत्तराखंड से बंगाल तक कमल खिला. पुडुचेरी की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया. हमारा मंत्र है नागरिक देवो भव. 20 से ज्यादा राज्यों में NDA की सरकार है. दिल्ली में अभूतपूर्व जीत हासिल की. आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है.