प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरा; CM भजनलाल शर्मा बोले- 29 से ज्यादा देशों में सम्मानित होकर पीएम ने देश का मान बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरा; CM भजनलाल शर्मा बोले- 29 से ज्यादा देशों में सम्मानित होकर पीएम ने देश का मान बढ़ाया

अजमेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरे पर हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का स्वागत-सत्कार किया. मुख्यमंत्री भजनलाल ने साफा व राधे-राधे का दुपट्टा पहनाकर पीएम का स्वागत किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को काष्ठ से बनी भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट की. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वागत है भाई स्वागत है मोदी जी का स्वागत है' का नारा लगाया. सीएम ने आगे कहा कि इजरायल संसद द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना 140 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का विषय है. 29 से ज्यादा देशों में सम्मनित होकर प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है. पीएम मोदी ने हमेशा राजस्थान को विकास की सौगात दी है.

आज भी करीब 17 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. आज का दिन युवाओं के लिए विशेष दिन है. 22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहा है.  किसान हित की हमेशा आप बात करते हैं. PM किसान सम्माननिधि की राशि को प्रतिवर्ष 9 हजार रुपए किया. भ्रष्टाचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है.