जयपुर : प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 के मौके पर राजस्थान में 1 लाख करोड़ का बड़ा निवेश होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में बड़ा निवेशक सम्मेलन होगा. प्रवासी राजस्थानी दिवस में 421 MoU पर हस्ताक्षर से नए विकास की राह खुलेगी.
ऊर्जा–कृषि–पर्यटन–शिक्षा–स्वास्थ्य सहित कई सेक्टर्स में निवेश होगा. 1 लाख करोड़ निवेश से हजारों नई नौकरियों के खुलने की उम्मीद है. ऐसे में राजस्थान तेजी से इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन का नया हब बन रहा है. निवेश बढ़ा, इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं में बड़े सुधार की तैयारी है.
राज्य सरकार 13 नई नीतियां–औद्योगिक नीति से लेकर AI/ML नीति तक ला रही है. ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस-डिफेंस नीति भी तैयार है. कृषि–फूड प्रोसेसिंग, IT आउटसोर्सिंग, पर्यटन, खेल नीति भी लॉन्च होने को तैयार है. ग्रीन ग्रोथ क्रेडिट नीति से सतत विकास को नई दिशा मिलेगी. राजस्थान ग्लोबल ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ग्रीन ग्रोथ का प्रमुख केंद्र बनेगा.
प्रवासी राजस्थानी समुदाय से राज्य सरकार ने निवेश की अपील की है. निवेशकों के लिए नए अवसर–उद्योगों को प्लग-एंड-प्ले सुविधा मिलेगी. BIP कमिश्नर सुरेश ओला ने कहा कि MoU को जमीन पर उतारना हमारी पहली प्राथमिकता है. प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले 7 लाख करोड़ के MoU पर काम शुरू हो गया है.