कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी पहुंची रणथंभौर, टाइगर सफारी का लेंगी आनंद

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी पहुंची रणथंभौर, टाइगर सफारी का लेंगी आनंद

जयपुर : कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी रणथंभौर पहुंची हैं. दिल्ली से सड़क मार्ग के प्रियंका रणथंभौर जरिए पहुंची हैं. पहले दोपहर के समय रणथंभौर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था. लेकिन प्रियंका दिल्ली से रवाना होने के बाद सीधे रणथंभौर पहुंची हैं.

परिजनों के भी साथ रणथंभौर पहुंचने की सूचना है. रणथंभौर के एक पांच सितारा होटल में प्रियंका गांधी का विश्राम रहेगा. करीब तीन से चार दिन तक प्रियंका रणथंभौर भ्रमण पर रह सकती हैं.

प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं.प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है. रणथंभौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दौरे को लेकर उत्साह है.

बता दें कि प्रियंका गांधी के क्रेजी डेस्टिनेशन में रणथंभौर शुमार है. बाघों की अठखेलियां प्रियंका गांधी और परिवार को आकर्षित करती हैं. रणथंभौर की शांत आबोहवा के बीच प्रियंका गांधी अक्सर अपना क्वालिटी टाइम गुजारती हैं.