आज 4 घंटे के लिए बंद रहेंगे पुरी जगन्नाथ मंदिर के कपाट, शाम 6 से रात 10 बजे तक सार्वजनिक दर्शन रहेंगे बंद

आज 4 घंटे के लिए बंद रहेंगे पुरी जगन्नाथ मंदिर के कपाट, शाम 6 से रात 10 बजे तक सार्वजनिक दर्शन रहेंगे बंद

नई दिल्ली: आज 4 घंटे के लिए पुरी जगन्नाथ मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. शाम 6 से रात 10 बजे तक सार्वजनिक दर्शन बंद रहेंगे. पुरी जगन्नाथ मंदिर में बानाकलागी नीति अनुष्ठान के कपाट चलते बंद रहेंगे. 

मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार बानाकलागी नीति एक अत्यंत गोपनीय और विशिष्ट अनुष्ठान है. जिसे केवल दत्ता महापात्र सेवक रत्न बेदी पर संपन्न करते हैं. इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन के पवित्र श्रीमुख को प्राकृतिक रंगों और सुगंधित द्रव्यों से सुशोभित किया जाता है. 

अनुष्ठान पूर्ण होने के पश्चात महाप्रभु का महास्नान किया जाएगा. इसके बाद मंदिर के सभी द्वार पुनः खोल दिए जाएंगे और दर्शन सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगे. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने जानकारी दी.