जयपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान के बाद देशभर में सियासी पारा गर्म हो गया है. दिल्ली से लेकर राजस्थान तक भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. मदन राठौड़ ने कहा कि देश के नागरिक करे राहुल गांधी का बहिष्कार. राहुल गांधी के बयानों के खिलाफ बीजेपी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी.
राहुल गांधी के विवादित बयानों के बाद बीजेपी ने आक्रामक रुख अपना लिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलना हम बर्दाश्त नहीं कर सकते. विपक्ष अराष्ट्रीय गतिविधियों में लिप्त है हमारे पीएम विदेश में देश में जाकर मान बढ़ाते है राहुल गांधी विदेश में मौज मस्ती के लिए जाते है मुझे बहुत गुस्सा आ रहा राहुल गांधी पर लेकिन में अपनी शब्दावली से भ्रमित नहीं होना चाहता राहुल गांधी का नागरिक बहिष्कार करना चाहिए कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी ,गांधी नाम से रोटियां सेंक रहे राहुल गांधी
पीएम नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी के सवालों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदन राठौड़ ने कहा कि जिस टॉफी पर राहुल गांधी सवाल कर रहे जो टॉफी दी गई उस टॉफी का शेयर कितना बढ़ गया है. नरेंद्र मोदी घूमने नहीं गए वह दुनिया में समर्थन जुटाने गए है. गल्फ कंट्रीज पर दबाव बनाने का प्रयास था. विपक्ष अराष्ट्रीय गतिविधियों में संलिप्त