जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र में पुलिस चौकी और थानों की स्थापना को लेकर सवाल हुआ. गोविंद प्रसाद को लेकर सवाल, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि थाने की स्थापना को लेकर कल बजट में घोषणा हो चुकी है.
चूरेड़ियां और गुराड़ी में नवीन थाने को लेकर अभी फिलहाल योजना नहीं है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बजट घोषणा से पहले पुलिस अधीक्षक प्रस्ताव भेजते हैं. जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि आपने पूरा जवाब पढ़ा नहीं है.
वहीं राज्य राजमार्गों पर हल्के मोटर वाहनों को टोल शुल्क मुक्ति को लेकर सवाल सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल ने सवाल किया. जिसका उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि स्थानीय नागरिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्देशित टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वालों के लिए मासिक पास की सुविधा है.